सिरोही(हरीश दवे),

महाकालेश्वर महादेव का वार्षिक मेला हर्षोल्लास से सम्पन्न ।

रेबारीवास ,मुक्ति धाम नंबर 2 के पास स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिक मेला (वार्षिकोत्सव) धूमधाम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |इसमें प्रातः काल से ही भक्तों एवं श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ, प्रातः काल में महादेव का पंडितो के सानिध्य में अभिषेक एवं पूजा हुई, तत्पश्चात महाकालेश्वर्जी का विशेष श्रृंगार कर आंगी रचाई गई एवं ध्वजा लाभार्थी कैलाश जी कंसारा परिवार की तरफ से ध्वजारोहण हुआ तत्पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमे महिला पुरुषों सहित भक्तो ने जयकारो के साथ भाग लिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने मंदिर पहुच महाआरती में भाग लेकर  कर महाकालेश्वर महादेव की आरती की एवं महाकाल से सर्वजन की मंगल कामना एवं मनोकामना पूर्ण हेतु प्रार्थना की। मंदिर कमेटी द्वारा विधायक का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया | आए हुए दर्शनालुयो  एवं श्रद्धालुओं हेतु महाकाल भक्तो द्वारा  महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसी दौरान प्रात काल से ही मंदिर परिसर में भक्ति संगीत का आयोजन हुआ एवं ।

  इस दौरान रामानन्दजी महाराज , नगर परिषद् सभापति महेंद्र मेवाडा,महाकालेश्वर मंदिर कमेटी संरक्षक भुबाराम  माली, अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति ,उपाध्यक्ष जयंतीलाल माली  ,कैलाश  कंसारा, अमृतलाल पुरोहित ,मोहनलाल माली ,मगन मीणा, प्रकाश माली,भुरमल छीपा,पुजारी नटवर माली,विकास पंवार, गजेंद्र सिंह बलिया,विशाल पंवार, रणछोड़ कंसारा , खुशवंत माली ,सूरज कंसारा,दीलिप प्रजापत, राकेश शर्मा, पंकज कंसारा ,राकेश रावल , प्रकाश सिन्हा ,पुनीत सिंह , जीतेन्द्र सिंह बारड, महेश कंसारा, निम्बाराम देवासी, रामेश्वलाल  कंसारा ने उपस्थित रहकर व्यवस्था संभाली। 

Share.
Leave A Reply