शिवगंज(हरीश दवे) ,

महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण 9 अप्रैल को, मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा करेंगे मूर्ति का अनावरण ।

श्री अग्रवाल समाज छावणी-शिवगंज की प्रेरणा से भामाशाह विनोद कुमार भागीरथ अग्रवाल की ओर से स्थापित युग पुरुष अग्रवंश शिरोमणि महाराजा श्री अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा।नगर में टाऊन हॉल के पास तहसील रोड़ पर नवनिर्मित श्री अग्रसेन सर्कल पर महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा होंगे। समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची करेंगे।समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ममता गुप्ता,शिवगंज उपखण्ड अधिकारी डाॅ.नरेश सोनी, सिरोही उपखण्ड अधिकारी सीमा खेतान,शिवगंज नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी कुमावत, श्री अग्रवाल समाज छावणी के अध्यक्ष दिनेश बिंदल,श्री अग्रवाल समाज शिवगंज के अध्यक्ष देवीलाल अग्रवाल,श्री अग्रवाल समाज सुमेरपुर के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल,एवं श्री अग्रवाल समाज छावणी के पूर्व अध्यक्ष गंगाराम गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।समारोह में नगरपालिका मंडल एवं आयोजक परिवार की ओर से नगर के प्रमुख लोगों तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक,व्यापारिक व राजनैतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को गरिमामयी उपस्थिति के लिए आमंत्रित किया गया हैं।

Share.
Leave A Reply