नादिया / पिंडवाड़ा,
विद्या भारती के पंचांग का विमोचन ।
आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक नांदिया में बुधवार को विद्या भारती शिक्षण संस्थान के पंचांग का विमोचन अभिभाविका श्रीमती हीना देवड़ा, संगीता डिडेल और बसंती जयपाल तथा अभिभावक श्रीमान गणेश जी देवासी, लाला राम जी सेन और लक्ष्मण जी देवासी के हाथों से कराया गया।
विद्या मंदिर के संस्था प्रधान श्रीमान रमेश कुमार भाटी ने पंचांग के महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि इस पंचांग के अनुसार ही विद्या मंदिर के समस्त कार्यक्रमों व् कार्य योजना का संचालन होता हैं। विद्या मंदिर शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों का भी आयोजन करता रहता हैं जिसमें खेल – कूद, संगीत शिक्षा, योग शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, वैदिक गणित , स्पोकन इंग्लिश और कक्षा द्वितीया से संस्कृत शिक्षा तथा उत्सव, जयंतिया आदि मनाते हैं।

विद्या मंदिर के आचार्या व् आचार्य श्रीमती मीनाक्षी रावल, कृष्णा कुंवर, मनीषा रावल, जगमाला राम देवासी, दरजा राम देवासी, चेलाराम देवासी, प्रवीण कुमार गर्ग, पुखराज मेघवाल, भावेश घाँची, मोहन लाल ,विनोद कुमार मीणा ने सहयोग किया।
