सिरोही, राजस्थान।

हरिश दवे,

धर्मनगरी देवनगरी में श्री जैन श्वेतांबर संघ पेढ़ी सिरोही द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सिरोही के समस्त जैन धर्म प्रेमियों द्वारा शांति पूर्वक मनाया गया जिसमें बुजुर्ग पुरुषों महिलाओं एवं नौजवान युवक-युवतियों बच्चे बच्चियों ने हर्षोल्लास के साथ समस्त पूरे दिन के समस्त कार्यक्रम में भाग लिया प्रातः 5:00:बजे प्रभात फेरी उसके पश्चात 9:00 बजे सामूहिक वरघोड़ा सदर बाजार से नाचते गाजते बेंड बाजो के साथ श्री महावीर भगवान की जयकार लगाते हुए थुँब की वाडी पहुंचने के उपरांत जगह-जगह रास्ते में लोगों की भीड ने गुलाब की पंखुड़ियां एवं फूलों से पूरे वरघोडे का भव्य स्वागत किया जगह-जगह रंगोली बनाई गई सभी लोगों प्रारंभिक वेशभूषा में थे बुजुर्गों पुरुषों एवं नौजवानों ने सफेद पोशाक के साथ- सर पर चुनरी का साफा धारण किया था वही महिलाओं के चुनरी की साड़ी एवं बच्चे बच्चियां कलर ड्रेस में वरघोडे की शोभा बढ़ा रहे थे। सुरेंद्र भाई पेट्रोल पंप के वहां पर ठंडाई व जलपान की व्यवस्था रखी गई थी जिसका लोगों ने लाभ लिया थुँब वाडी पहुंचने के पश्चात संगीतकार श्री रमेश कोठारी द्वारा पंचकल्याण पूजा पढ़ाई गई एवं उसके पश्चात पधारे हुए समस्त लोगों ने लाभार्थी परिवार द्वारा रखे गए स्वामी वात्सल्य का लाभ लिया दिन में 11:00 बजे अनाथ बच्चे एवं गरीब बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया एवं चिकित्सालय में मरीजों को फल का वितरण लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया शाम को 8:00 बजे आदिनाथ वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथियों ने भाग लिया कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समस्त प्रतिभागीयो को लाभार्थी परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में पुरस्कार से नवाजा गया एवं उसके पश्चात संघ के अध्यक्ष श्री रमेश जी सिंघी के द्वारा समस्त देवनगरी सिरोही वासियों को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया गया समस्त कार्यक्रम बहुत ही शांतिपूर्ण एवं शानदार रहे जिसमें समस्त गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ महावीर नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष लाला भाई ने यह जानकारी दी।

Share.
Leave A Reply