पिंडवाड़ा , सिरोही।
रोई परगणा मीणा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने झाडोली सिवेरा मालनु रोड को मरम्मत कार्य कर नवीनीकरण करने की मांग हेतु उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा।
V24 न्यूज /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा ,
पिण्डवाड़ा – मीणा समाज रोई परगणा के प्रतिनिधि धनाराम मीणा नेतृत्व मे कमेटी के पदाधीकारीओ सहित मीणा समाज के लोगो ने आज पिण्डवाड़ा उपखण्ड कार्यलय पर एकत्रित होकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया की मीणा समाज के आराध्य देव गौतमॠषी महादेव का मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष 13,14,15,अप्रेल को चोटीला स्थित सुकडी नदी मे आयोजित होना है और जिसमे लाखो की संख्या मे मीणा समाज के लोग और गौतमऋषि महादेव के भक्तगण शामिल होते है जिसमे लाखो की संख्या मे लोग आबू पिण्डवाडा, गुजरात एवं मध्यप्रदेश से शिरकत करते है जिनके गौतम ॠषि मेले मे आने जाने के लिए मुख्य मार्ग झाडोली-सिवेरा-मालनु होकर है जो की कई जगह से क्षतिग्रस्त है इस कारण मीणा समाज रोई परगणा के प्रतिनिधिमंडल ने मेले से पूर्व इस रोड को शीघ्र दुरस्त करने व रोड के नवीनीकरण के साथ मेले से पहले इस मार्ग पर सडक सुरक्षा संकेत लगाने की मांग कर ज्ञापन सौपा ।

