पिंडवाड़ा/ सिरोही,

पिण्डवाड़ा मे भगवान् श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस को अतिभव्य रुप से मनाया गया।

V24 न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा – 4 अप्रेल चैत्र सुदी १३ को पिण्डवाडा में भगवान् श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस को अतिभव्य रुप से मनाया गया। श्री जैन संघ अध्यक्ष महेश भाई सागरमलजी के मार्गदर्शन में प्रभात फेरी का भव्य आयोजन सुबह 6.30 बजे किया गया। जिसमे जैन समाज के महानुभावो ने उल्लास के साथ हिस्सा लिया। प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्ग जैन न्याति नोहरा से प्रारम्भ होकर रावल गली, द्वारकाधीश, तीन बत्ती चौराहा, पेला वास, देवडा वास, वेलाजी स्ट्रीट, नई सेरी होते हुए पुन धर्मशाला में धर्मसभा में परिवर्तित हुई। प्रभात फेरी में भगवान् के नारे के साथ वातावरण भक्तिमय बना।सुमधु बैंड, रथ गाड़ी पर भगवान् की प्रतिकृती एवं छोटे छोटे बच्चों के हाथ में जिनशासन ध्वज मुख्य आकर्षक का केंद्र रहे।प्रभात फेरी दरम्यान भगवान् के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में जगह-जगह सभी का मोती चूर के लड्डू वितरित कर मुंह मीठा करवाया गया।तत्पश्चात सुबह 8.30 बजे मंदिरजी में श्री महावीर स्वामी भगवान् का अभिषेक कर 9.00 बजे श्री अष्टप्रकारी पूजा की गई एवं शाम 6.30 बजे श्री महावीर स्वामी जिनालय में प्रभु भक्ति श्री विनय भाई गुरुजी द्वारा करवाई गई।श्री जैन संघ सचिव एवं वेप्स मंडल अध्यक्ष मनिष जैन ने बताया की जैन धर्म के चौवीसवे तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी का जन्म हुए 2600 से भी ज्यादा वर्ष हुये है लेकिन उनके बताये हुये मार्ग दान, शील, तप, भाव का आज भी इस विषमकाल में अत्यधिक प्रभाव है भगवान् श्री महावीर स्वामी ने जगत को जियो और जीने दो एवं अहिंसा परमो धर्म का मार्ग बताया। जो आज सभी के लिये प्रेरणा स्रोत है ।

Share.
Leave A Reply