पिंडवाडा ,सिरोही ।
नगर पालिका क्षेत्र मे नई सडक का निर्माण कार्य पालिकाध्यक्ष की उपस्थित मे महंत रेवानाथ जी महाराज मारकुंडेश्वर धाम अजारी के करकमलों द्वारा शुभारंभ किया गया ।
V24 न्यूज /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा ,
पिण्डवाड़ा – पिण्डवाड़ा नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में टूटी फूटी सड़को से हो रही आमजन की परेशानियों को देखते हुए जन हित मे मैन रोड व गलियों में नए सड़को का निर्माण कार्य जोर शोर से आरंभ हो जाने से नगर के लोगो में खुशी की लहर देखने को मिली, इसी कड़ी में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र मेवाडा की अध्यक्षता मे आज आमली रोड पर नए सड़क का शुभारम्भ विधिवत रूप से शुभ मूहर्त में विधि विधान से मंत्रोचार द्वारा महंत रेवानाथ जी महाराज मारकुंडेश्वर धाम अजारी के करकमलों द्वारा शुभारंभ किया गया ।नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की गत तीन वर्षो में नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड था लेकिन भाजपा अध्यक्ष की निष्क्रियता से तीन वर्षो में कोई भी विकास के कार्य नही कराने से पूरे नगर में सड़को की हालत बेहद खराब हो गई थी तथा पूरे नगर में जगह जगह खड्डे हो जाने से राहगीरों, वाहन चालकों, व आमजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था तथा इसको लेकर लोगो में भारी आक्रोश था इसलिए नए बोर्ड के बनते ही जनभावनाओं को देखते हुए नए बोर्ड ने जनहित में सड़को का जाल बिछाने का निर्णय लियाइसी कड़ी में आज आमली रोड के वार्ड न 21वार्ड न 19 में सरिया देवी मंदिर के पास पीराराम देवासी की दुकान से लेकर गौरव पथ तक 1 करोड़ 12 लाख की लागत से उच्च क्वालिटी का सीसी रोड का निर्माण कार्य आरंभ किया गया हैइससे पहले वार्ड न 18 व वार्ड न 13 में उदयपुर रोड पर एफ सी आई गोदाम के आगे सड़क निर्माण कार्य जोरों में चल रहा हैजल्दी ही सरकारी अस्पताल के सामने मंगल कलश चौराहे से लेकर सुखाडिया सर्किल तक डबल रोड व बीच में डिवाइडर तथा सुखाडिया सर्किल से लेकर पुलिस थाने के सामने से होते हुए अजारी चौराहे तक डबल रोड व बीच में डिवाइडर लगाने का कार्य आरंभ हो जायेगा । साथ ही अन्य मुख्य मार्गो पर भी सड़को का कार्य आरंभ कर दिया जायेगाआमली रोड पर सड़क निर्माण कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष चेला राम देवासी,वरिष्ठ पार्षद चंपत मेवाड़ा,वरिष्ठ पार्षद कैलाश रावल,पार्षद रतन जैन,पार्षद जगदीश मारू,पार्षद प्रकाश मीणा,पार्षद छगन टाक, पार्षद संजय गर्ग,पार्षद अरविंद गवारिया, दिलशेर खान,रणछोड़ रावल,मोनिश खान,प्रवीण प्रजापत सहित सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी मोजूद रहे थे।

