*शिवगंज दानवीरों की नगरी, हर कार्य मे आगे रहते है भामाशाह: लोढा*

_- विधायक लोढा ने जिला अस्पताल में किया नए ओपीडी काउंटर का लोकार्पण_

शिवगंज(हरीश दवे) ,

जिला अस्पताल में भामाशाह स्व. मंगल चंद मेहता परिवार की ओर से करीब एक लाख रुपए की लागत से निर्मित करवाए गए चिरंजीवी ओपीडी काउंटर का सोमवार को मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने भामाशाह परिवार की उपस्थिति में फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष वजिंग राम घांची अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक लोढा ने भामाशाह परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिवगंज अपनी स्थापना के साथ ही दानवीरों की नगरी रहा है। यहाँ जितने भी स्कूल , कॉलेज,अस्पताल आदि बने हुए है उनमें से अधिकांश का निर्माण भामाशाहो ने करवाकर सरकार को सुपुर्द किया है। विधायक ने कहा कि यह सिलसिला वर्तमान पीढ़ी भी बखूबी निभा रही है। नवीन ओपीडी काउंटर के निर्माण के लिए उन्होंने भामाशाह ललित मेहता व उनके परिजनों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला अस्पताल प्रभारी डॉ अखिलेश पुरोहित ने सभी अतिथियों व भामाशाह परिवार का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। करीब 1 लाख की लागत से निर्मित आउटडोर काउंटर पर चिरंजीवी बीमा योजना की मरीजों को जानकारी देने के साथ जिला अस्पताल में होने वाले उपचार की प्रक्रिया पुरी की जाएगी। ओपीडी काउंटर का उदघाटन करने के बाद विधायक ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों से रूबरू होकर उनके इलाज एवं चिकित्सा व्यवस्था संबंधित जानकारी भी ली। भामाशाह ललित मेहता ने बताया कि जिला अस्पताल में उनके परिवार की ओर से पहले प्याऊ का निर्माण करवाया गया था,वह पुरानी हो जाने एवं पेयजल के लिए अन्य जगह पर व्यवस्था हो जाने से उस जगह पर ही आउटडोर काउंटर का निर्माण करवाया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनाराम देवासी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन लाल माली, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गलबा राम मीणा, नगर पालिका के पार्षद प्रवीण जैन, प्रकाश मीणा, किस्तूरचंद घांची, जगवीर सिंह, महेंद्र राठौड़, राजेंद्र माली, पूर्व पार्षद बबीता अग्रवाल,समाजसेवी दिनेश साकरिया, नरेंद्र कुमार जैन, नजमा बानू ,अनिल जैन, तेजा राम सुथार, खेमचंद टेलर, उजा राम मीणा, अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply