तेज हवा के बाद गिरी बड़े बूंदों की बारिश ने गेहूं की पकी फसल को मिलाया मिट्टी में।

आबूरोड,( सिरोही)

देलदर तहसील के गांवो में शुक्रवार साय:काल चली तेज हवा और उसके बाद बड़े बूंदो की बारिश ने किसानों के खेतों में पकने के बाद काटी गई सूखी गेहूं की फसल को मिट्टी में मिला दिया।

किसानों की इस बेमौसम बारिश और आंधी से कर्ज व मेहनत के पसीने से बोई फसल को बर्बाद कर दिया। अब यहां का किसान इस मार से हाथ मल कर रह गया है।तहसील क्षेत्र के उपला गढ़, निचला गढ़, जायदरा, उपला खेजड़ा पाबा, दोयतरा ग्राम पंचायत के अधिकांश गांवों में किसानों की पकी फसल को पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

फोटो:– निचला खेजड़ा व निचला गढ़ के मध्य बर्बाद किसान की फसल।

Share.
Leave A Reply