बेमौसम बारिश में ही धराशायी हुआ नदी किनारे लगा विद्युतीकरण लाईन का खंभा।
आबूरोड,( सिरोही)
देलदर के समीप बत्तीसा नाला निर्माण के डूब क्षेत्र की विद्युत लाइन को निर्माण के बाद हटाया जाएगा।
जिसके चलते नई विद्युत लाइन आबू रोड नेशनल हाईवे 27 कुई सांगना -हनुमान टेकरी उपला गढ़ होते हुए निचला गढ़ के विद्युत जीएसएस तक बिछाई गई है।
– बेमौसम बारिश में ही धराशायी हुआ नदी से सट कर लगा हुआ विद्युत खंभा:-
ज्ञातव्य की नई बिछाई जा रही विद्युत लाइन के अधिकांश खंभे नदी के बीचो-बीच एवं तटवर्ती निकटतम रोपे गए हैं, जिसकी बानगी शुक्रवार को बेमौसम बारिश और हल्की हवा मे ही खंभा धराशाई होने के रूप में दिखाई दी। मौके के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खंभा गिरने के दौरान पास में एक गाय एवं एक भैंस निकल रही थी यदि यह उसके ऊपर खंभा गिर जाता तो पशु हानि या जान जोखिम होने से कोई इनकार नहीं किया जा सकता था।- ढेक लिया फली से निचला गढ़ जीएसएस तक 3 किलोमीटर नदी के बीचो-बीच रोपे गए हैं विद्युत पोल
