विधायक संयम लोढा ने भोमाराम मेघवाल हत्याकांड में निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा,लोढा के आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम के लिये राजी हुए परिजन, उठाया शव नामजद आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेगे
पोसालिया(हरीश दवे),
विधायक संयम लोढा के आश्वासन पर भोमाराम मेघवाल हत्याकांड में पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की जाएगी, पीडित परिवार की राज्य सरकार हर सम्भव सहायता करेगी। मामले की कडी से कडी जोडकर हत्या के पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा सवेरे पोसालिया चिकित्सालय पहुंचे और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की। लोढा ने मामले में मेघवाल समाज के लोगो का पक्ष विस्तार से सुना और सलाह मशवरा कर पोस्टमार्टम करवाकर शव पीडित परिवार के सुुपुर्द किया। मेघवालसमाज की ओर से ओबराम मेघवाल, पीराराम मेघवाल, हकमाराम मेघवाल, रूपाराम मेघवाल आदि ने हत्याकांड में अपनी शंकाये और अन्य मांग रखी जिसका लोढा ने निस्तारण करने का भरोसा दिलाया।मेघवाल समाज के आग्रह पर पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता से फोन पर बातचीत की एवं मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से करवाने से अवगत कराया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से करवाने पर सहमति जताई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पुलिस रिमाँड के बाद गहनता से पुछताछ की जाएगी।
