आबूरोड/ राजस्थान,

31 मार्च 2023 ,

आईसीआईसीआई फाउंडेशन के द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम के तहत बकरी पालन के साथ जैविक खेती को बढावा देने के लिए वर्मी कम्पोस्ट बेड़ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अबूरोड़ ब्लॉक विकास अधिकारी नवला राम जी, पंचायत समिति प्रधान लीला राम गरासिया,खडत पंचायत सरपंच केसरी देवी,पुर्व सरपंच शंकर लाल गरासिया एवं ग्रीन वर्मी कम्पोस्ट से अनिल मोरवाल की अध्यक्षता मे हुआ। उन्होने कहा की फाउंडेशन की सोच प्रेरणादायक हैं, यह ब्लॉक की किसान महिलाओं के साथ मिलकर उन्नत बकरी पालन व जैविक खाद को बढावा देने के लिए रोजगार के नये साधन सृजित कर आजीविका के नये स्रोत विकसित कर रहा, जिससे आय में वृद्धि हो सके, महिला किसान आत्मनिर्भर बन सके, साथ ही उन्नत बकरी पालन से मृत्यु दर में कमी, उत्पादन में बढोतरी हो सके, साथ ही आईसीआईसीआई फाउंडेशन से उपस्थित विकास अधिकारी पवन धर्मावत ने बताया की आबूरोड़ ब्लॉक के 27 गावों में कुल 210 वर्मी कम्पोस्ट बेड़ वितरित किये गये। कार्यक्रम पांच पंचायत खड़ात,चनार, सियावा, बहादुरपूरा व भैसासिंह पर अयोजित हुआ । जिसमे सभी उपस्थित महिलाओं को अतिथियों के हाथों वर्मी कम्पोस्ट बेड़ वितरित किये गये।

इस मोके पर उपस्तिथि सभी ग्राम वासीयो व अथिति ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Share.
Leave A Reply