रामनवमी पर गूंजे देंवनगरी में प्रभु जय श्री राम नाम के जयकारे, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक,विधायक संयम लोढा ने भी पुष्प वर्षा कर किया शोभा यात्रा का स्वागत,

पुलिस प्रशाषन की रही चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, सर्व समाज ने समरसता, एकता का दिया संदेश,

पूरी नगरी उमड़ी शोभा यात्रा के दर्शनार्थ।

सिरोही(हरीश दवे) ,

देवनगरी में आज आसमान में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और ढाई बजे रामझरोखा मैदान से रामनवमी की विराट शोभा यात्रा के लिए नगर के समाजो की झांकी,वाहनों पे युवा व आस पास के गांवों से राम भक्तो की सेना एकत्रित होने लगे तो आसमान में मेघ गर्जना हुई व बारिश की हल्की बौछारों के बाद मौसम मनोरम्य हो गया इससे पूर्व सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र और अटूट श्रद्धा के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्मोत्सव नगर में हर्षोल्लास,उमंग उत्साह से प्रारम्भ हुआ सुबह से ही रामझरोखा, महामंदिर, पदम् जी मन्दिर,चारभुजा नाथ विष्णु मन्दिरो में भगवान के दर्शनों का तांता लगा हुआ था।रामनवमी के अवसर पर निकाली गई विराट शोभायात्रा में करीब 50 से अधिक झांकियों से समाज में राष्ट्रीयता के साथ-साथ आराध्य देव के प्रति अटूट आस्था,श्रद्धा के भावों का इजहार करते हुए समग्र सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। इस मौके पर सर्व समाजों की सामाजिक समरसता,विविधता में एकता, अखंडता का परिचय कराते हुए संपूर्ण राष्ट्र के जनमानस को एक धागे में पिरो राष्ट्र की आध्यात्मिक सतरंगी छटाओ के दर्शन के साथ राजस्थानी लोक कला संस्कृति,परम्परा, शौर्य आदि का समागम नजर आया। राम झरोखा मैदान से प्रारम्भ शोभा यात्रा भाटकड़ा,बस स्टेंड मार्ग होते हुए सरजावाव दरवाजे पर पहुची तो वहां सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा,सभापति महेंद्र मेवाड़ा,कोंग्रेसी पार्षदो व कोंग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने भी प्रभु श्री राम की विराट झांकी के दर्शन किये व राम भक्तो को पांच हजार ज्यूस के पेकेट वितरित किये व श्री राम के जयकारों में पुष्प वर्षा की।इस अवसर पर सुरक्षा प्रबन्धों पर नजर रखते जिला कलेक्टर डॉ भँवर लाल व एसपी ममता गुप्ता भी मौजूद थे व शोभा यात्रा में प्रभु राम के दर्शन किये।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से प्रेरित श्री राम नवमी महोत्सव समिति ने लोक कल्याण की मनोकामना के साथ श्री राम के जन्मोत्सव पर अभूतपूर्व तैयारियां की थी और आस पास के गावो से भी हजारो श्रद्धालु शोभा यात्रा में उमड़े।। शोभायात्रा नगर की सड़कें केसरिया रंग में रंगी नजर आई। साधु संतो और आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलाल परिहार वीएचपी जिलाध्यक्ष शंकर लाल माली आनंद मिश्रा जय गोपाल पुरोहित कैलाश जोशी शिव लाल सुथार रघुवीरसिंह,प्रचार प्रमुख लोकेश खंडेलवाल, सुरेश सगरवंशी, अशोक पुरोहित,मधुसदन त्रिवेदी, आदि की अगुवाई में रामझरोखा मैदान से शोभायात्रा शुरू हुई जिसका एक छोर भाटकड़ा में वहीं दूसरी छोर आर्य समाज रोड पहुंच गया। भाव भक्ति और श्रद्धा के इस अनुपम संगम में सर्व समाज सहित विविध संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूलों आदि की सांस्कृतिक व धार्मिक झांकियां सम्मिलित हुई। इसमें युवाओं द्वारा पारंपरिक अखाड़ा खेल व शौर्य प्रदर्शन, लोकलुभावन पारंपरिक बालोतरा की गैर नृत्य, ढोल ताशे वादक का दल, बैंड, डीजे पर प्रभु श्री राम की धुनों, भक्ति गीतो और जयकारों के बीच थिरकते युवक-युवतियों के कदमों ने माहौल में समा बांध दिया। शहर के मुख्य मार्गो सदर बाजार, आर्य समाज रोड, नयावास,घांचीवाड़ा, बग्गीखाना होकर शोभायात्रा महामंदिर पहुंची जहां धूमधाम से श्रद्धालुओं ने महाआरती की। धर्म यात्रा में आयोजकों द्वारा विशेष रूप से तैयार करवाई गई करीब 21 फीट की श्री राम की धनुषधारी प्रतिमा सभी के आकर्षण का केंद्र रही और श्रद्धालु भक्त नमन वंदन करते हुए उस पर पुष्प वर्षा करते रहे। उत्साह इतना था कि 16 फीट की बजाए प्रतिमा 21 फीट की बन गई।धर्म यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजों के साथ साथ घोड़े पर सवार होकर केसरिया बाना पहने दुर्गा वाहिनी की बेटियों ने नेतृत्व किया। उनके पीछे बुलेट पर काला चश्मा व साफा पहने बेटियों के जत्थे ने अपने जोश का इजहार किया।शोभायात्रा में क्षेत्र के साधु-संतों का सानिध्य का और वे सभी विशेष रथों पर सवार थे। सभी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।जगह जगह शर्बत,फल और प्रसाद बांटता रहा -शोभायात्रा के रास्ते में चौराहों पर जगह-जगह नगर वासियों, व्यापारियों और समाज संस्थाओं द्वारा शीतल पेय शरबत, फल,प्रसाद आदि वितरित किए।संपूर्ण आयोजन के दौरान केवल भगवा रंग ही दिखाई दिया। युवा वर्ग सहित छोटे बड़े स्त्री, पुरुष सभी केसरिया साफा बांधकर गले में भगवा दुपट्टा धारण किए शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। हाथों और वाहनों पर भगवा ध्वज ही भगवा ध्वज लहराते रहे। युवाओं के साथ-साथ प्रशिक्षित युवतियों ने भी तलवार और लाठी घुमाकर प्रदर्शन किया।एक और जहां पूरे कार्यक्रम पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी वही शहर का हर व्यक्ति अपने अपने मोबाइल से इस अद्भुत विहंगम नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा था।देर शाम पैलेस रोड स्थित महामंदिर पहुंचने पर भगवान के भक्तों ने सामूहिक रूप से एक स्वर में भगवान की स्तुति करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। सभी ने गगनभेदी जयकारे लगाए और आरती संपन्न कराई तथा उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।आयोजन समिति के प्रयासों से देवनगरी के सर्व समाज की शोभायात्रा में भागीदारी रही। इसमें कोई छोटा बड़ा नहीं सभी भगवान के भक्त के रूप में गले मिलकर झूमते दिखाई दिए। इस विराट आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में श्री रामनवमी महोत्सव समिति सिरोही के विविध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक दिन रात मेहनत के बाद शोभायात्रा में भी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इसे सुव्यवस्थित अनुशासित बनाने में सहयोग किया। इस अवसर पर बजरंग दल के हिमांशु पुरोहित,सेवा भारती के चंपत मिस्त्री,जगदीश माली, सुरेश सगरवंशी,हितेंद्र ओझा, लोकेश खण्डेलवाल, अशोक पुरोहित, विक्रमसिंह सोलंकी, अश्विन कोठारी, सुनील गुप्ता, चिराग रावल, मांगूसिंह बावली, भरत छिपा, जितेंद्र खत्री, कपिल त्रिवेदी, भरत माली जब्बरसिंह चौहान, राजेश त्रिवेदी,हजारीमल छिपा, रिक्षित सिंह कोटेसा, मधुसूदन त्रिवेदी, महेंद्र माली,अनिल सगरवंशी, दीपक रावल, बाबूसिंह, कमलेश सिंह डाबी, राहुल रावल,हनुमान प्रजापत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन और कार्यकर्ता, बस्ती पालक, प्रमुख आदि मौजूद थे।

रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, व पुलिस उप अधीक्षक सिरोही सुरक्षा प्रबन्धों पर पैनी नजर रखे हुए थे।व जिला पुलिस प्रशाषन ने सुरक्षा के तगड़े बन्दोवस्त किये थे।

Share.
Leave A Reply