विधायक संयम लोढा ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण ।
चिकित्सको की हडताल के चलते मरीजों को तत्काल उपचार के दृष्टिकोण से किया निरीक्षण ।
सिरोही(हरीश दवे),
राईट टू हैल्थ बिल के विरोध में चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश एंव हडताल पर जाने से मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो , इस दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने जिला चिकित्सालय सिरोही का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक लोढा ने आईसीयू व ट्रोमा सेंटर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की हडताल के चलते किसी भी मरीज को असुविधा नहीं हो एवं उन्हें त्वरित उपचार मिले, यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।विधायक संयम लोढा ने जिला चिकित्सालय का गहन निरीक्षण कर मरीजों के इलाज की संपूर्ण व्यवस्था का अवलोकन कर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई भी मरीज इलाज से वंचित नहीं रहें, उन्हें आवश्यक दवाईया उपलब्ध हों साथ ही आकस्मिक चिकित्सा के लिए ट्रोमा सेंटर में राउंड दी क्लाॅक चिकित्सक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं चाॅक चैबंद रखी जाए।प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ विरेन्द्र महात्मा ने विधायक लोढा को जानकारी देकर अवगत कराया कि ओपीडी में चिकित्सालय समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 9 चिकित्सक उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रहें है, साथ ही डे डयूटी दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक दो चिकित्सक ट्रोमा सेंटर में एवं दो चिकित्सक एमसीएच विंग में उपलब्ध रहेंगें एवं नाईट डयूटी रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक भी दो-दो चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इसी तरह एमएलसी ड्यूटी में एक चिकित्सक डे डयूटी में व एक चिकित्सक नाईट डयूटी में उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार करेंगे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि 28 चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर एवं 8 रेजिडेन्सीयल चिकित्सक हडताल पर है।निरीक्षण के दौरान विधायक लोढा ने मरीजों एवं उनके परिजनो ंसे मुलाकात कर व्यवस्थाओं के बारंें में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रकाश प्रजापति, देवाराम एवं मुख्तीयार खान इत्यादी मौजूद थें।
