प्रशासन शहरो के संग अभियान मे पट्टो का वितरण किया।

V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार ,

पिण्डवाड़ा – राज्य सरकार द्वारा चल रहे प्रशासन शहर की और अभियान के तहत नगरपालिका परिसर में आज पट्टा वितरण कार्यक्रम हुआ जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़ा ,अधिशाषी अधिकारी दीपिका वीरवाल ,नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा तथा विभिन्न वार्डो के पार्षदों की मौजूदगी में पट्टा वितरण कार्यक्रम मे करीब 100 पट्टो का वितरण किया गया, अभियान मे पट्टा मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा लाभार्थियों ने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान व आमजन के हित की योजनाओ की भूरी भूरी प्रशंसा की इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़ा ने अपने उद्धबोधन में कहा की नगर पालिका पिण्डवाड़ा द्वारा करीब 300 पट्टे पहले ही वितरित किए जा चुके हैं और आज करीब 100 पट्टे वितरित किए गए है पालिका अध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा की राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे प्रशासन शहरो की और अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ मिले ऐसा हमारा प्रयास है और आमजन को अभियान के तहत लाभ लेने की अपील की और उन्होंने लोगो से हर समय किसी भी काम के लिए सहयोग का भरोसा जतायाइस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा ने राज्य सरकार की जन हितेशी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर लोगो की लाभान्वित करने की अपील की ,उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लोगो को बीमा करवाने तथा बीमा के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दीइस अवसर पर नगर पालिका पार्षद रतन जैन,पार्षद जगदीश मारू,पार्षद लतीफ खान,पार्षद छगन टाक,रणछोड़ रावल,सुरेश बोराणा सहित अभियान मे सैकड़ों जन मोजूद थे ।

Share.
Leave A Reply