राजस्थान संस्कृति महोत्सव: 28 व 29 मार्च की संध्या पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम ।

सिरोही(हरीश दवे),

राजस्थान संस्कृति महोत्सव जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 28 एवं 29 मार्च को सांय 7 बजे से सर.के.एम स्कूल के खेल मैदान सिरोही में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।       

नोडल अधिकारी एवं सिरोही उपखंड अधिकारी सीमा खेतान ने बताया कि 28 मार्च को सांय रेतिला राजस्थानी फाॅक ग्रुप व सदा डांस ग्रुप व लोकसंगीत एवं 29 मार्च को सांय स्वागत राठौड एवं बाॅलीवुड बैण्ड द्वारा प्रस्तुति व लोक संगीत मुख्य आकर्षक का केन्द्र रहेगा। यह दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सांय 7 बजे से सर.के.एम स्कूल के खेल मैदान सिरोही में आयोजित होगा।

Share.
Leave A Reply