सी पी जोशी ने सारणेश्वर महादेव के छवि चित्र को किया नमन ।

सिरोही(हरीश दवे),

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद जिले भर के कार्यकर्ता लगातार दिल्ली जाकर उनको बधाई दे रहे हैं। रविवार को बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजयुमो ज़िला प्रभारी दीपेंद्र सिंह पिथापुरा, दिल्ली में प्रवासी राजस्थानी संघ के देवराज सिंह मांडाणी और ओड़ा बांध जल वितरण कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह मांडाणी ने दिल्ली में सीपी जोशी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान सीपी जोशी को सिरोही के आराध्य देव सारणेश्वर महादेव की तस्वीर भेंट कर दीपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुशासन के खिलाफ हर संघर्ष में युवा आपके साथ रहेंगे। सीपी जोशी ने सारणेश्वर महादेव की तस्वीर को माथे से लगाकर भोलेनाथ को नमन किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं से अलग से बात कर जिले के बारे में जानकारी ली। दीपेंद्र सिंह ने उन्हें जिले में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Share.
Leave A Reply