एनएसएस की सेविकाओं ने श्रमदान किया ।

सिरोही(हरीश दवे),

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में एनएसएस की सेविकाओं ने श्रमदान किया। प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री ने बताया कि विद्यालय में एनएसएस के तीन एक दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । पहले चरण में 25 मार्च 2023 को सेवकाओं ने रावण दशहरा मैदान तथा जेल रोड की सफाई की। शिविर प्रभारी श्रीमती अनिता चव्हाण तथा व्यवस्था सहयोगी तथा सह प्रभारी गोपालसिंह राव के मार्गदर्शन में द्वितीय एक दिवसीय शिविर के तहत आज 25 मार्च 2023 बालिकाओं को विद्यालय परिसर में श्रमदान करवाया गया।समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा के कार्यों की महत्ता समझाई। शिविर की संभागी बालिकाओं ने विद्यालय परिसर की सफाई करवाकर औषधीय पौधों के बारे में विस्तार से वार्ता दी ।शिविर में उप प्रधानाचार्य दिलीपसिंह सिंदल वरिष्ठ, वरिष्ठ व्याख्याता अनीता चव्हाण , तृप्ति डाबी,श्रद्धा सिंदल ,सह प्रभारी गोपाल सिंह राव, कल्पना चौहान, कुसुम परमार ,रीना कोटेसा, कीर्ति सोलंकी , कामिनी रावल के निर्देशन में 100 सेविकाएं भाग ले रही है।

Share.
Leave A Reply