रोशनी के बावजूद अंधकार,जन सामान्य जन त्रस्त, गाय की चपेट में दो जन घायल,
जेल रोड, एसपी निवास,पैलेस रोड पे अंधकार व गोवंष कुत्तो का राज,
सिरोही(हरीश दवे) ,
विधायक संयम लोढा के मौजूदा टर्म में करवाये विकास कार्यो का जैसे जिला मुख्यालय के नगर परिषद बोर्ड व प्रशाशनिक अधिकारियों ने जैसे जन सुविधाओं की बहाली व आम जन को बेहतर आवागमन में सड़क,नाली,चौराहे विकसित न कर जगह जगह ऊपरी इनकम के फेर में नगर की सड़क व चौराहो को भले ही अतिक्रम्न से पाट दिया हो। पर रात्रि में नगर परिषद के बस स्टेंड रोड पे आये शराब के ठेके पे मंडराते शराबी व अंडों मास की लोरियो पे मंडराते कुत्ते,जेल चौराहे की अवेद्ध पार्किंग व जेल रोड से एसपी ऑफिस,पैलेस रोड, कलेक्टर निवास रोड, एडीएम निवास के सामने छाए घुप्प अंधेरे में बाइकर्स, व वाहन चालक व आम जन भटकते गोवंष व आवारा कुत्तों की चपेट में घायल हो कर हॉस्पिटल पहुच रहे है।

जिला कलेक्टर ने भटकते गोवंष व कुत्तो की समस्या के समाधान के लिए निर्देश भी निकाले।पर आयुक्त के अभाव में बदतर हालात में आये नगर परिषद में विकास व आम जन से जुड़े काम ठप्प है।जिसमे पूरे नगर में विधुत लाइटों के आगे आये पेड़ो के झुरमुट से सड़क पे जहां रोशनी नही आती वही भटकते आवारा पशु आम जन को चोटिल कर रहे है और नगर परिषद का यही विकास विधायक लोढा के विकास पे भी ग्रहण लगा रहा है।

