प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं का किया सम्मान ।
सिरोही(हरीश दवे),
जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उल्लेखनीय सेवाऐं देने पर 9 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पीएमएसएमए अभियान में विगत वर्ष में उल्लेखनीय सेवाये देने वाली संस्था जिला अस्पताल शिवगंज, सीएचसी पिण्डवाड़ा, स्वरूपगंज, आबूरोड़, पीएचसी पालड़ी एम, नितोडा, आल्पा, देलदर, वीरवाड़ा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार ने सभी विजिताओ को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रदेश में जिले के स्वास्थ्य विभाग का कार्य हमेशा ही बेहतर रहता है। जिले की रैंकिंग कभी नीचले पायदान पर नही रहती। यह स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की मेहनत का नतीजा है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेश गौतम, डॉ. राम लाल, डॉ. जय सिंह, डॉ. सलीम खाँ, डॉ. गिरीश माथुर, धन्नीराम झा जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेश कुमार, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खाँ, गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित सहित जिले के चिकित्सा अधिकारी के अनेक स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहे।
