पुराना भवन में एनएसएस स्वंय सेवकों का एक दिवसीय शिविर हुआ आयोजित ।

सिरोही(हरीश दवे) ,

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का एक दिवसीय शिविर संपन्न हुआ।     

इस शिविर में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नरेश परमार ने एनएसएस की गतिविधियों और समाज सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए समाज सेवा में जुड़ने हेतु प्रेरित किया इसके साथ ही अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक विपिन डाबी  ने छात्रों को अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि अनुशासन द्वारा हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं एवं जीवन को उन्नति के शिखर पर ले जा सकते हैं     

इसी प्रकार आज 23 मार्च को शहीद दिवस के उपलक्ष में स्वयंसेवकों ने प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं रेली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की इस शिविर में व्याख्याता श्री रणछोड़ माली का सहयोग रहा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना भवन सिरोही के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह भाटी ने शिविर के उद्देश्यों एवं कार्य प्रणाली की जानकारी दी।

Share.
Leave A Reply