जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमास बैठक आयोजित हुई ।

सिरोही(हरीश दवे),

कृषि विस्तार भवन(आत्मा) जिला बाल संरक्षण की त्रैमास बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में के सभागार में आयोजित की गई ।     

बैठक में बाल कल्याण समिति द्वारा अवगत करवाया गया कि जिले में विद्यालयों में अध्ययनरत बालकों में नशे की लत बढ रही हैं जिस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए की समिति आपसी समन्वय स्थापित कर शहर के वांछित स्थानों पर कार्यवाही सुनिश्चित करावे। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति को निर्देश दिए कि वे जिलें में संचालित ऐसी संस्थाए जो किशोर न्याय अधिनियम के तहत संचालित नहीं हैं उन्हे शीघ्र सम्पर्क कर पंजीयन सुनिश्चित करें। बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया कि अंागनवाडियों की निरीक्षण रिपोर्ट उपनिदेशक को भिजवावे। चिकित्सा विभाग से उपस्थित डाॅ महेश गौतम को निर्देशित किया कि जनाना चिकित्सालय सिरोही में संचालित पालना गृह की नियमित साफ-सफाई के साथ व्यवस्थित रूप से सुदृढीकरण किया जाना जए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आप माह के प्रथम शनिवार को नो-बेग-डे के दिन चाईल्ड राईट क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करावे। शिक्षा विभाग एवं अन्य बाल हितधारकों के साथ जागरूकता शिविर का आयोजन करे साथ ही बाल देखरेख संबधी अपंजीकृत संस्थाओं की पंहचान कर जेजे एक्ट के तहत पंजीयन सुनिश्चित करावे।        बैठक का संचालन करते हुए सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित जिला बाल संरक्षण इकाई ने गत त्रैमासिक बैठक की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।         

बैठक में पुलिस विभाग से उपअधीक्षक दिनेश कुमार , बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रतन बाफना,सदस्य बाल कल्याण समिति शशिकला मरड़िया, प्रताप सिंह नून उमाराम रेबारी,प्रकाश माली,किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सरोज कुवंर,राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह अधीक्षक भंवर सिंह परमार,संरक्षण अधिकारी कन्हैया लाल, चाईल्ड लाईन 1098 से मनोहर सिंह, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महेश गौतम,शिशु रोग विशेषज्ञ महेश गौतम, जिला श्रम कल्याण अधिकारी गजराज सिंह राठौड, मानव विरोधी तस्करी युनिट प्रभाव सरिता बिश्नोई, जिला आबकारी निरीक्षक पोकर लाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी किशोर सिंह,सहायक निदेशक महिला अधिकारिता भागीरथ बिश्नोई, जिला बाल संरक्षण इकाई से लाल आउट रिच वर्कर दिलीप धवल, छगनलाल ,भानाराम, आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply