स्वतंत्रता सैनानी शहीदों को श्रद्वाजलि, सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद निकाली अंहिसा मार्च ।

सिरोही(हरीश दवे) ,

स्वतंत्रता सैनानी शहीद भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की स्मृति में शहीद दिवस पर जिला, उपखंड एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर अंहिसा मार्च निकाली गई एवं सर्वधर्म प्रार्थना के साथ महान स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्वाजलि कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का प्रांरंभ हुआ      इसी कडी में प्रातः जिला मुख्यालय पर शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता सैनानी शहीद भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की तस्वीर के समक्ष जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल , मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.टी शुभमंगला, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र सांखला समेत अन्यजनों ने माल्यार्पण कर पुष्प चढाकर महान स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्वाजलि दी गई।     शहीद स्मारक प्रागण में मुख्य जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावत , शिक्षक दिलीप शर्मा एवं बालिकाओं द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कर चले हम फिदा जान ओ तन साथियों……. एवं ए मेरे वतन के लोंगों…. देशभक्ति गीतों का गायन किया गया, तत्पश्चात् राष्ट्रगान के बाद शहीद स्मारक से ही जिला कलक्टर डाॅ भवंरलाल एवं जिला संयोजक राजेन्द्र सांखला ने अंहिसा मार्च को हरीझंडी दिखाकर रवना किया। इस मार्च में विभिन्न स्कूल की छात्र-छात्राओं, एनएसएस के स्वयंसेवकों, आंगनवाडी कार्यकर्ता, नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं के साथ-साथ गांधीवादी संस्थाओं,खादी संस्थाओ के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य जन के पास महात्मा गांधी एवं अन्य महापुरूषों के शांति एवं अंहिसा संदेश लिखी तख्तियां लगाए शहीद स्मारक से जिला कलक्टर निवास के सामने होते हुए अंहिसा सर्किल पर होते हुए पैलेस रोड पर स्थित सर.के.एम. स्कूल के सामने से विवेकानंद स्कूल जाने वाले मार्ग पर होते हुए सरजावाव सर्किल से जेल रोड से यानि शहर की मुख्य मार्गो से होते हुए अंहिसा सर्किल पहुंची।      इस कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, तहसीलदार अपूर्व गौतम, कृषि, सिरोही ब्लाॅक संयोजक जयंतीलाल माली, अंकुर रावल, फिरोज रंगरेज समेत सार्वजनिक निर्माण विभाग, कोष, सहकारिता, आईसीडीएस, रसद, विद्युत, आयोजन एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।इस आयोजन में नगर के सभापति, उप सभापति व पार्षदो के हिस्सा नही लेना अहिंसा मार्च की रैली में चर्चा का विषय रहा।

Share.
Leave A Reply