मॉडल स्कूल झाडौली में कक्षा 9 के लिए प्रवेश के लिए आवेदन शुरू ।
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार,
पिण्डवाडा 22 मार्च।
निकटवर्ती झाडौली में पिण्डवाडा ब्लांक स्तरीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल झाडौली में कक्षा -9 मे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च (सोमवार) से शुरू और अंतिम तिथि 31-03-2023 (शुक्रवार) तक किए जायेगे।स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली संस्था प्रधानार्चा श्याम सून्द व्यास पे उक्त जानकारी देते बताया कि में कक्षा 9 मे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 /03 /2023 (सोमवार ) से शुरू हो गए है। ऑनलाइन आवेदन विद्यालय की वैबसाइट पर दिये गूगल फॉर्म के लिंक से होगा यह लिंक दिनांक 20/03/2023 को प्रात:9 बजे से शुरू हो गया है, और आवेदन की अंतिम दिनांक 31/03/2023 (शुक्रवार )को शाम 4 बजे लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। इसके बाद आवेदन नहीं किया जा सकेगा, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शुरुआत मे ही आवेदन करे, व्यास के अनुसार कक्षा 9 मे प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु दिनांक 31/03/2023 को 13 से 15 वर्ष के मध्य 01.04.2008 से 31.03.2010 के मध्य होनी चाहिए कक्षा 9 में प्रवेश का आधार प्रवेश परीक्षा होगी। कक्षा 9 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक 13/04/2023 को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के दिन आपको अपना आधार कार्ड व अध्यनरत प्रमाण पत्र लाना अति आवश्यक है आधार कार्ड व अध्यनरत प्रमाण पत्र के बिना प्रवेश परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।