कोजरा गांव में हिन्दू नववर्ष पर विहिप द्वारा भव्य शौभा यात्रा का आयोजन किया।
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार,
पिण्डवाड़ा- पिण्डवाड़ा निकटवर्ती गावं कोजरा में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में हिन्दू नववर्ष पर श्री रामजन्मोत्सव की शौभा यात्रा निकाली जिसमे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया और शौभा के प्रभारी विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह के नेतत्व में ग्राम के हनुमान मंदिर से शौभा यात्रा का शुभारम्भ किया गया जिसमें स्कूलों के बच्चो ने श्री राम सीता, लव कुश, हनुमान व शरारती वानर व देश की शान भारतीय सेना के जवानों की परिधान पहने बच्चे दिखाई दिए और युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर शौभा यात्रा में साथ रहे देश भक्ति व धार्मिक धुनों से ग्रामीणों में उत्साह दिखा और जगह जगह पर शौभा यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शौभा यात्रा का स्वागत किया और युवाओं ने शौभा यात्रा में भारत माता की जय, जय श्री राम वंदे मातरम के नारो से पूरा ग्राम गूंज उठा और वापस शौभा यात्रा के समापन हनुमान मंदिर पहुच कर बजरंग दल द्वारा श्री राम कथा का गुणगान किया गया जिसमें लव-कुश की वेशभूषा पहने बच्चो द्वारा राम कथा उत्तर रामायण का द्दश्य नजऱ आया और सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड मंत्री अशोक रावल, प्रखण्ड संयोजक महेश राजगुरु, ग्राम अध्यक्ष हीरालाल छिपा, ग्राम मंत्री बाबूलाल प्रजापत, ग्राम संयोजक चेतन दमामी, सत्संग प्रमुख मेहुल प्रजापत व सैकड़ो कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।
