जनप्रतिनिधियों के हाथो माजीसा फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारम्भ ।

V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार,

पिण्डवाड़ा- पिण्डवाडा नगर के सरकारी हॉस्पिटल व नगरपालिका के सामने नव प्रतिष्ठान माजीसा फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों द्वारा विधि विधान पुजा अर्चना के बाद फिता काटकर किया गया। जानकारी के अनुसार नए प्रतिष्ठान माजीसा फैमिली रेस्टोरेंट के शुभारम्भ अवसर पर संचालक कुंदन सिंह व प्रभारी व्यवस्थापक विजयपाल सिंह ने अतिथी के रूप में शरिक हुए जनप्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ पार्षद कैलाश रावल का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। वही संस्थान के अशोक सिंह द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद संजय गर्ग, पार्षद अरविंद गवारिया, पार्षद प्रकाश मीणा, पार्षद जगदीश मारू, पार्षद छगन बी टाक सहित अन्य जनप्रतिपिधियों का माला व सापऊा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा ने कहा की सरकारी अस्पताल, एस बी आई बैंक, पोस्ट ऑफिस, प्राइवेट हॉस्पिटल, स्कूल वगेरह होने से लोगो की आवाजाही बहुत होने से अक्सर बाहर के लोगो को खाने पान के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था, अब लोगो को खाने पीने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, सरकारी अस्पताल में भर्ती परिजनों व रिश्तेदारों को भोजन सुलभ तरीके से उपलब्ध होगा। व्यवस्थापक के अनुसार इस रेस्टोरेंट में बहुत ही रियायती दर पर स्वादिष्ट थाली सिस्टम व फ्राई सिस्टम दोनो सुविधा उपलब्ध होगी तथा सुबह के समय रियायती दर पर चाय व नाश्ता उपलब्ध रहेगा ।

Share.
Leave A Reply