सिरोही, राजस्थान।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य ने ली,जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।
V24 न्यूज/(हरीश दवे),
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य अनंत नायक की अध्यक्षता में सिरोही जिले मंे कल्याण एवं विकास के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक कृषि आत्मा सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आयोग के सदस्य ने जिले में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर जन जाति वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। जनजाति आयोग द्वारा निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। आयोग सदस्य ने भूमिहीन श्रमिकों का सर्वे कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर जन जाति वर्ग के बाल मजदूरों को समाज की मुख्यधारा से जोडने के निर्देश दिए।
आयोग सदस्य अनंत नायक ने जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को उच्चशिक्षा मुहैया कराने के लिए महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास का प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के लिए सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग व जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्राॅपआउट बच्चों को विद्यालय से जोडा जाए , पात्र समस्त शिशुओं को आंगनवाडी से जोडा जाए यदि कहीं अतिरिक्त आवश्यकता हों, तो नवीन आंगनवाडी केन्द्र खोले जाए। कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर जनजाति कृषकों को उन्नत कृषि व व्यवसायिक कृषि से जोडा कर लाभांवित करने के निर्देश दिए गए । सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार को निर्देश दिए गए कि वे जनजाति वर्ग को व्यवसायिक ़ऋण उपलब्ध कराए साथ ही जनजाति वर्ग की समितियों को प्रभावी बनाए। जनजाति वर्ग के पात्र बेरोजगारों के लिए रोजगार मेलो का आयोजन कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वनधन केन्द्रों के विकास के निर्देश दिए जाकर पात्र परिवारों को एकल व सामुदायिक वनाधिकार पट्टे जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएमएफटी फंड पर आयोग सदस्य ने कहा कि फंड का जन जाति क्षेत्र में अधिकाधिक उपयोग किया जाए साथ ही जिन क्षेत्रों मंे खनन कार्य होता है, उन क्षेत्रों में अधिक उपयोग किया जाए।
बैठक में जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी देकर अवगत कराया कि माह जुलाई से अपे्रल तक ड्राॅपआउट बच्चों को नामांकित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा साथ ही गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से भी प्रयास किए जाएंगे। आयोग के सदस्य ने जिला कलक्टर द्वारा कुपोषण के निवारण के लिए चलाऐं जा रहे शिविरो को प्रभावी नवाचार बताते हुए कहा कि यह एक प्रशंसनिय कार्य है। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कानून व्यवस्था , मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.टी शुभमंगला ने पंचायतीराज में संचालित योजनाओं एवं आबूपर्वत उपखण्ड अधिकारी राहुल जैन ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में आयोग के संयुक्त सचिव के.टायूथन, निदेशक मिराडा इगुडम, रिचर्स आॅफिसर आर.एस. मिश्रा एवं सदस्य के निजी सचिव पी.के. परिडा सहित समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
