रक्षा सूत्र मौली बांध तिलक लगाकर नव वर्ष का स्वागत किया ।
सिरोही(हरीश दवे),
भारतीय मजदूर संघ तथा राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध सभी संगठनों ने नव वर्ष का स्वागत रक्षा सूत्र मौली बांध तथा तिलक लगाकर किया । भामसं के मिडिया प्रभारी राव गोपालसिंह पोसालिया के अनुसार भामसं से सम्बद्ध तथा कर्मचारी महासंघ ( भामसं ) से सम्बद्ध सभी सम वैचारिक संगठनों ने नव वर्ष विक्रम संवत२०८० का स्वागत हर्षोल्लास से किया ।संगठन से सम्बद्ध सभी इकाइयों तथा संगठनों ने अपने अपने उपक्रमों में परस्पर एक दूसरे को बधाई दी।उपक्रमों , आवासों पर धर्म ध्वाजा को फहराकर,अशोक वृक्ष की पत्तियों के बंधनवार लगाये।खीर पुरी का भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया ।मंदिरों की महा आरती तथा सांय काल में घरों पर दीपक लगाने तथा दिन भर इष्ट मित्रों ,परिजनों एवं रिश्तेदारों को नव वर्ष पर शुभकामनाएं देने के कार्यक्रम हुये ।भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह डाबी, महामंत्री हरि मोहन शर्मा , कर्मचारी महासंघ भामसं के प्रदेश अध्यक्ष विजयसिंह धाकड,महामंत्री राकेश शर्मा ,राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीमती अनुराधा शर्मा ,सरोज यादव ,लक्ष्मी शर्मा , सुनिता सैनी,अशोक यादव,रचना ,वर्षा सांवरिया , श्रीमती आशा देवडा, सविता गर्ग ,गणेशसिंह गुर्जर ,दशरथसिंह भाटी, इन्दुबाला चौहान ,सुरेश कुमार प्रजापत सहित सभी दायित्ववान तथा कार्यकर्ताओं ने बढ चढ़कर सहभागिता निभाई ।
