“विश्व वानिकी दिवस” पर वन भ्रमण किया,
महाविद्यालय विद्यार्थियों एवं योग प्रेमियों को औषधीय पौधों की उपयोगिता बताई ,
सिरोही(हरीश दवे),
सिरोही विश्व वानिकी दिवस पर सिरोही शहर के राजल दाबेला वन क्षेत्र की लव कुश वाटिका का महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा योग तथा पर्यावरण प्रेमियों ने भ्रमण किया । सिरोही के क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि विश्व वानिकी दिवस 2023 पर वन और स्वास्थ्य की थीम पर भ्रमण का आयोजन किया । सिरोही शहर में राजल दाबेला वन क्षेत्र में बनी लव कुश वाटिका का भ्रमण कराया गया । वन क्षेत्र जिसमें औषधीय पौधे गूगल, करौंदा ,एलोवेरा, तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा आदि के बारे में विस्तार से उपयोगिता बताई ।वन भ्रमण में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, योग शिक्षक भीकसिंह भाटी, विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपालसिंह राव, समाजसेवी जय विक्रम हरण सेवानिवृत्त शिक्षक रतन लाल पुरोहित ,महाविद्यालय सिरोही के प्रोफेसर कुसुम राठौड़ ,प्रोफेसर संजय परिहार,शिक्षक नेता गोपाल सिंह राव तथा महाविद्यालय के 100 विद्यार्थियों ने वन भ्रमण किया । सिरोही वासियों , विद्यार्थियों के लिये लव कुश वाटिका पर्यटन हेतु सबसे बेहतर स्थल है।जिसमें बच्चों के मनोरंजन के साथ में वन तथा वन्यप्राणियों , क्षेत्र के औषधिय पौधों को देखने समझने जानने के लिये बहुत कुछ है।एक बार यदि कोई यह लव कुछ वाटिका देख लेगा वह बार बार इसको अवश्य देखने की इच्छा करेगा ।कार्यक्रम में वन विभाग के वनपाल महेन्द्रसिंह, गजेन्द्रसिंह ,होम गार्ड महेन्द्र कुमार , हेमन्त कुमार ,रमेश कुमार , इन्द्रसिंह ,गोविन्द कुमार ,त्रिभुवनसिंह ,गुमानसिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर लव कुश वाटिका में कड़ी खर पतवार व कटीली झाड़ियों को हटाने की कॉलेज स्टूडेंनट ने अवश्यकता जताई।

