श्री रामजन्मोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न ।
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार ,
पिण्डवाडा निकटवर्ती जनापुर गांव में श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आगामी श्री राम जन्मोत्सव को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बैठक का आयोजन कर श्री रामजन्मोत्सव समिति बनाई गई। जानकारी के अनुसार जनापुर गांव में रविवार रात्री के समय बजरंग दल प्रखण्ड संयोजक महेश राजगुरू एवं विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड समरसता प्रमुख राधेश्याम के आतिथ्य में आयोजित बैठक के दौरान श्री रामजन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई, साथ ही आगामी 26 मार्च को गांव में भव्य रेली कार्यक्रम किए जाने का निर्णय लिया। वही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जनापुर गांव की श्री राम जन्मोत्सव समिति का गठन किया गया। समिति में जितेंद्र रावल को अध्यक्ष, हिरालाल घांची को उपाध्यक्ष, महेन्द्र रावल को सचिव व सह सचिव मुकेश तथा कोषाध्यक्ष विकेश सुथार व सह कोषाध्यक्ष दिनेश प्रजापत को जिम्मेवारी सौनी गई। इस दौरान जनापुर विहिप खण्ड अध्यक्ष विकेश कुमार ने ग्राम की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे ग्राम उपाध्यक्ष दिनेश प्रजापत, बजरंग दल सह संयोजक हितेश रावल को दायित्व दिया गया।बैठक के दौरान अशोक राजगुरु, ललित रावल, आनन्द, प्रकाश, हितेश रावल,प्रवीण, यश, हितेश घांची सहित कई कार्यकर्ता एवं गांव के मौजिज लोगउपस्थित रहे।

