एडीएमसी की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन .।

V24 न्यूज न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार ,

पिण्डवाड़ा,

एसडीएमसी को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यों के आमुखीकरण कार्यक्रम का मोडल स्कूल विद्यालय में आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

2 सत्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षिक और भौतिक विकास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों को सभी वांछित डॉक्यूमेंट्स के प्रति जागरूक करने, उन्हे विद्यालय से सक्रियता से जोड़ने तथा विद्यालय में राज्य सरकार की चलने वाली सभी योजनाओं के बारे में अपडेट करने के लक्ष्य को सम्मुख रखते हुए प्रधानाचार्य और एसडीएमसी अध्यक्ष और सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में शिक्षक हरीश कुमार मीणा और नरसारम ने अपनी भूमिका निभाई।

Share.
Leave A Reply