V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/ भूपेंद्र परमार,
आज नगर पालिका मंडल पिण्डवाड़ा द्वारा शहरी रोजगार गारंटी योजना मे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
पिण्डवाड़ा में आज इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना मे रोजगार मेले का आयोजन अम्बेडकर भवन पिण्डवाड़ा मे दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक किया जायेगा ।
योजना में रोजगार मेले के दरम्यान विविध कार्य संपादित किए जायेगे जिसमेंजॉब कार्ड बनाना, जन आधार कार्ड में बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड काअपडेशन कार्य, मजूदरो के भुगतान सम्बंधित समस्याओ का समाधान, कार्यो कीमांग का पंजीयन एवं श्रमिको के द्वारा कार्य की मांग के उपरान्त कार्यशैली पर शत प्रतिशत उपस्थिति होने बाबत प्रेरित किया जायेगा। लोगो से रोजगार मेले में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
