V24 न्यूज़ पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार ,

करणी सेना के संस्थापक कालवी को दी श्रद्धांजलि ।

कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगो एवं जिले भर से शरिक हुए राजपूत समाज के लोगों ने कालवी के निधन पर जताया गहरा दुख ।

पिण्डवाडा-शहर में स्थित श्री केशव भगवान मंदिर परिसर में श्री राजपूत करणी सेना टीम सिरोही एवं केशव भक्त मंडल पिण्डवाडा द्वारा राजपूत समाज के प्रेरक लोकेन्द्रसिंह कालवी के निधन पर श्रृदाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जानकारी के अनुसार शहर के श्री केशव मंदिर परिसर में आयोजित श्रृदाजंलि कार्यक्रम में केशव भक्त मंडल सर्व समाज के लोगो के साथ ही जिले भर से श्री राजपूत करणी सेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर श्री राजपुत करणी सेना के प्रेरक एवं संस्थापक स्व. लोकेन्द्रसिंह कालवी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर नम आंखो से श्रृदाजंलि दी गई।कार्यक्रम में श्री राजपूत करणी सेना के जिला प्रभारी बलवन्तसिंह राठौड ने संबोधन में बताया कि लोकेन्द्रसिंह कालवी राजस्थान में राजपूत समाज के महान प्रेरक हुए थे, उनका इस दुनिया को छोडकर जाना राजपूत समाज ही नही बल्कि सर्व समाज के लिए दुखद है। उन्होने समाज को रूढिवादी भावनाओं से निकालकर आगे बढने के लिए प्रेरित किया है। राठौड ने कहा कि राजपूत समाज हमेशा अन्याय के खिलाफ खडा होकर गरीब असहाय लोगो की मदद करता है। सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपालसिंह मकराणा के नेतृत्व में सेना का प्रत्येक वीर साथी इस परम्परा को आगे बढाते हुए हर व्यक्ति को आगे बढाने में सहयोग करेगा।जिला अध्यक्ष नारायण सिंह वागसीन ने अपने श्रृद्धा सुमन भेट कर बताया कि बाबोसा हुकम बहुत ही सरल स्वभाव के थे व राजनिती का त्याग कर समाज सेवा चयन किया था, उन्होने राजपूत समाज को अन्य सभी जातियों से जोडने में अहम भूमिका निभाई, वे हमेशा सामाजिक न्याय की लडाई में प्रथम पंक्ति में खडे रहे ऐसे वीर पुरूष की कमी की भरपायी नही हो सकेगी।कार्यक्रम में दिलीपसिंह माडाणी ने बाबोसा कालवी के साथ बिताए अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वें समाजसेवा एवं सेवाभावी कार्यो के लिए स्दैव याउ किए जाएंगे। कार्यक्रम को जिले भर से शरिक हुए करण सिंह घडीया, ओंकार सिंह उदावत, उदय सिंह डींगार, इन्दर सिंह बनास, महावीर सिंह जाखोडा, राजेन्द्र सिंह मेडतीया, डुंगाराम राजपुरोहित, शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल, दशरथ चारण ने भी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कालवी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला ।श्रृद्धांजलि सभा कार्यक्रम मे चंद्रवीर सिंह उदावत, रतनसिंह परमार, गजेन्द्र सिंह वीरवाडा, महीपाल सिंह उन्दरा, रतन सिंह वीरवाडा, दलपत सिंह राठौड़, प्रवीणसिंह राठौड़, अजीत सिंह डाभी, हितेन्द्र सिंह डाभी, अर्जुनसिंह, राजेन्द्र सिंह परमार, विक्रम सिंह बालदा, चंदनसिंह वीरवाडा, सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट, जितेन्द्रसिंह कुम्पावत, प्रेमसिंह, शैलेन्द्रसिंह परिहार, सुरेन्द्रसिंह परिहार, विजयसिंह अजारी, कुन्दनसिंह अजारी, युवराज सिंह राठौड़, रवीन्द्र सिंह राठौड़,प्रेम सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह चौहान, विजयपाल सिंह एडवोकेट, दिप सिंह सादलवा, विक्रम सिंह बढेर, रणजीत सिंह राठौड़, हीरादास वैष्णव, अर्जुन रावल, मुकेश रावल, सुरेश लोहार, शंकर आचार्य, शंकर छिपा, वीरा राम प्रजापत, प्रवीण सोनी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply