हाथ से हाथ जोडो अभियान का शुभारम्भ ।

सिरोही(हरीश दवे) ,

हाथ से हाथ जोडो अभियान का शुभारम्भ सिरोही के सारणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से विधिवत आरती व पुजा अर्चना कर शिवि लोढा एवं अशोक पंडित ने किया। उन्होने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चार साल के कार्यकाल के दौरान विधायक संयम लोढा द्वारा कराये गये विकास कार्यो की पत्रिकाओ का विमोचन कर घर घर जाकर पत्रिका बांटी एवं ढोल व डीजे के साथ अभियान का शुभारम्भ किया। ये यात्रा सारणेश्वरजी से माण्डवा, गोल, एवडी में कार्यकर्ताओ ने घर घर जाकर अशोक गहलोत की चार साल की उपलब्धियो के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजाराम मेघवाल, पीसीसी सदस्य किशोर पुरोहित, हरीश राठौड, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष व गोयली सरपंच सूरज कुंवर, महिला कांग्रेस प्रवक्ता रेणुलता व्यास, मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावल, गणपत सिंह वेलांगरी, प्रताप मेघवाल, प्रताप सिंह नून, खेताराम माली, सिरोही नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, सरपंच देशाराम मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि वनाराम देवासी, पार्षद सुंदर माली, प्रकाश धवल, पूर्व जिला महासचिव मुख्तियार खान, पूर्व उपप्रधान मोटाराम देवासी, हबीब खान, देवेंद्र सेन, लेखराज ओझा, रतनलाल प्रजापत, शैतान सिंह, गोल सरपंच भगवती देवी, शरीफ खान, सीता देवी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply