सिरोही(हरीश दवे),
मौसम ने बदला मिजाज,जिला मुख्यालय पर तेज मेघ गर्जना के साथ रात्रि में हुई बारिश,
सर्द मौसमी बीमारियों का बढा खतरा,
किसानों की फसल खराब होने का झलका दर्द।
विगत सप्ताह से जिले के अनेक भाग आबू,पिंडवाड़ा,आबूरोड,अनादरा, रेवदर में तेज मेघगर्जना व ओला वृस्टी के बाद जिला मुख्यालय पर दिन भर अंधड़ के साथ हवाएं चलती रही व रात्रि करीब 7 बजे आसमान में बिजली कौंधने के साथ मेघों के अट्टहास में बारिश के तेज छीटे पड़े व वातावरण में ठंडक छा गई।मौसम के अचानक मूड बदलने व बारिश की वजह से आम जन व बच्चे सर्दी खांसी व वायरल फीवर के शिकार हुए।वही नगर की चौपट सफाई व्यवस्था में जगह जगह व सरजावाव दरवाजे छोटी मस्जिद व नगर के खड्डों में जल भराव से विधुत सप्लाय बन्द होने से जन साधारण आवागमन में प्रभावित हुआ वही बेमौसम की बारिश ने किसानों की खड़ी व कटी हुई फसल गेंहू,जव,वरियाली इत्यादि फसलें खराब होने से किसानों के चेहरों पर दर्द झलका।
