सॉफ्टबॉल संघ के सचिव चूंडावत जी का किया स्वागत ।
आबूरोड , राजस्थान।
आज सिरोही जिला सॉफ्टबॉल संघ के सचिव दिपेश अग्रवाल के तत्वावधान में राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव करण सिंह जी चूंडावत के आबूरोड़ आगमन पर किया स्वागत एवम अभिनंदन।सिरोही सॉफ्टबॉल संघ के सचिव दिपेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सचिव चूंडावत जी सॉफ्टबॉल के दस्तावेज संभंधित कार्यो के लिए आबूरोड़ आये है,अभी 44 वी राज्य स्तरीय प्रतिर्योगिता का आयोजन 19 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य आबूरोड़ में हुआ था। राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव करण सिंह चूंडावत जी ने कहा अब्यूरोड में प्रतियोगी शानदार रही थी।आगे भी आगामी सत्र में सबजूनियर व जूनियर स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा।एशिया कप में महिला वर्ग में प्रगति गोयल व काजल शर्मा का राजस्थान से ट्रायल के लिए चयन हुआ है जो महाराष्ट्र में 16 से 21 मार्च के बीच रहेगा ,एशिया वोमेन्स सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता कोरिया में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच होगी।चूंडावत जी ने आगे कहा अभी सॉफ्टबॉल में एशिया कप u 18 व mens वर्ग में एशिया कप के ट्रायल के लिए अनंतपुर(आंध्र प्रदेश) में राजस्थान के खिलाड़ियों को ट्रायल में भेजने के लिए कार्य चल रहा है,जो कि 2 अप्रैल से 3 अप्रैल तक होगी।इस दौरान राजस्थान सचिव करन सिंह चूंडावत,सिरोही सचिव दिपेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदश्य मुकुल भटनागर,पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील जैन,राजसमंद सॉफ्टबॉल संघ के सचिव वी पी सिंह चूंडावत,उदयपुर संयुक्त सचिव हरिसिंह राजावत,बलवीर सिंह राठौड़, सिरोही जिला सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक नेहा जैन,संयुक्त सचिव अभिषेक शर्मा,जयदीप चौहान, धर्मेंद्र शाक्य आदि मौजूद थे।
