आवारा एवं निराश्रित गौवंश से आमजन को मिलेगी राहत- डाॅ भंवर लाल

सिरोही(हरीश दवे) ,

आवारा एवं निराश्रित गौ वंश से आमजन को राहत प्रदान करने के लिए जिले की नगरपालिका क्षेत्रों सहित समस्त गाॅवों में आवारा घूमने वाले पशुओं विशेष रूप से गौ वंश की बढती संख्या आमजन एवं किसानों के लिए ज्वलत समस्या बन गई है। बाजारों एवं गली मोहल्लों में घूमने वाले निराश्रित गौवंश द्वारा राहगिरों , बच्चों एवं महिलाओं पर हमला करते रहते है।       

 जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने सदंर्भ में समस्त नगर निकायों के अधिकारी एवं ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि  वे अपने-अपने क्षेत्र में निराश्रित गौ वंश एवं अन्य आवारा घूमने वाले पशुओं का सर्वे कर उन्हें पकडकर नजदीकी गौशालाओं में संधारित करावाया जाकर उन पशुओं को पशु चिकित्सा संस्थाओं के माध्यम से टैगिंग किया जाए साथ ही गौशालाओं की सहमति से नर गौवंश का बधियाकरण भी करवाया जाए । इस कार्य को एक अभियान के रूप में चलाया जाए। आमजन द्वारा निजी गौ वंश अन्य मवेशियों को आवारा एवं निराश्रित छोडे जाने पर प्रशासन एवं स्थानीय निकाय एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से उनको पकडकर जुर्माना वसूला जाए व गौ वंश को उनको सुपुर्द नहीं किया जाए। इस कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply