कालंद्री , सिरोही।
एमबी स्कूल कालंद्री में स्वास्थ्य एव नेत्र का हुआ परीक्षण ।
ग्राम पंचायत कालंद्री में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एमबी कालंद्री में स्वास्थ्य एंव नेत्र परिक्षण चिकित्चा अधिकारी नरपत दान चारण के दिशा निर्देश पर हुआ जिसमे सरस्वती चश्मा घर कालंद्री द्वारा नि:शुल्क छात्र छात्राओं के नेत्र का जांच की गई। इस मौके पर नेत्र विशेषज्ञ केजल दवे ने बारीकी से जांच की गई और आखों के सुरक्षा की उपयोगी जानकारी दी गई। वही नेत्र विशेषज्ञ मंगेश ठाकुर ने जरूरतमंद छात्र छात्राओं को दवाई वितरण की गई। वही कालंद्री स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एलबेंडाजोल गोली वितरण की गई। इस मौके पर संस्था प्रधान कनीराम संत के मार्ग दर्शन से शारीरिक शिक्षक ओटाराम माली ने छात्र छात्राओं फिट रहने के लिए योग क्रियाएं करवाई गई। वही राजीव गांधी युवा मित्र नटवर सिंह ने मोबाइल से दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
