आबूरोड / सिरोही , राजस्थान।
आईसीआईसीआई फाउंडेशन के द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम के तहत बकरी पालन को बढावा देने के लिए मेंजर(चारा एवं दाना पात्र) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भैसासिंह पंचायत सरपंच श्रीमान दिनेश राणा, उपसरपंच श्रीमती धापू देवी, पूर्व उप सरपंच मनरा राम , वार्ड पंच सोमी देवी की अध्यक्षता मे हुआ। उन्होने कहा की फाउंडेशन की सोच प्रेरणादायक हैं, यह ब्लॉक की किसान महिलाओं के साथ मिलकर उन्नत बकरी पालन और इसको बढावा देने के लिए रोजगार के नये साधन सृजित कर आजीविका के नये स्रोत विकसित कर रहा, जिससे आय में वृद्धि हो सके, महिला किसान आत्मनिर्भर बन सके, साथ ही उन्नत बकरी पालन से मृत्यु दर में कमी, उत्पादन में बढोतरी हो सके, साथ ही आईसीआईसीआई फाउंडेशन से उपस्थित विकास अधिकारी पवन धर्मावत ने बताया की आबूरोड़ ब्लॉक के 27 गावों में कुल 200 मेंजर वितरित किये गये। कार्यक्रम तीन पंचायत खड़ात,बहादुरपूरा व भैसासिंह पर अयोजित हुआ ।
जिसमे महिलाओं को अतिथियों के हाथों बहादुरपूरा मे 60 एवं खड़ात, भैसासिंह,70-70 मेंजर वितरित किये गये। इस मोके पर उपस्तिथि सभी ग्राम वासीयो ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
