नादिया /पिंडवाड़ा।
विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक नांदिया मंगल कामना दिवस आयोजित।
कक्षा अष्टमी के भैया – बहिनों के मंगल कामना दिवस कार्यक्रम विद्यालय परिसर मे आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम माँ भारती,ओम व् माँ शारदे के समक्ष मुख्य अतिथि श्रीमान रामावतार जी कोली एवं अतिथि श्रीमान तेजाराम जी राठौड़ तथा प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमान बदाराम जी बंजारा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करवाया। श्रीमान रामावतार कोली ने भैया – बहिनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कठिन परिश्रम की प्रेरणा और विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिरों के भैया – बहिनों के हो रहे बौद्धिक, मानसिक, सामाजिक विकास अर्थात सर्वांगीण विकास के संबंध मे अपने विचार प्रकट किये। और श्रीमान तेजराम जी राठौड़ ने ” मनुष्य तु महान हैं रे,, गीत के गायन से शुशोभित किया । तथा विद्या मंदिर के कक्षा सप्तमी एवं पांचवी के भैया – बहिनों ने कक्षा अष्टमी के भैया – बहिनों पर स्वास्तिक मंत्रोचार के साथ पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएँ प्रेषित की। और विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार भाटी ने अतिथियों के परिचय के साथ,सबको धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्या मंदिर द्वारा दिए जा रहे भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत संस्कार मय वतावरण के साथ शिक्षण कार्य के संबंध के संबंध में अपना उद्बोधन दिया। तथा समस्त आचार्य / आचार्या भी उपस्थित रहे जिसमें श्री प्रवीण कुमार गर्ग, श्री दरजा राम देवासी, श्री जगमाला राम देवासी,श्री पुखराज , श्री विनोद कुमार, श्री शैलेश देवासी , श्री भावेश कुमार घांची, श्री मोहनलाल प्रजापत् ,श्रीमती मीनाक्षी रावल, सुश्री कृष्णा कुंवर, सुश्री मनीषा कुमारी।
