आबूरोड,( सिरोही),
देवनारायण बालिका छात्रावास के कक्षा 12वीं की छात्रा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पेड़ पर रात्रि को लिया फंदा।
– निचला गढ़ की ढेकलिया फली निवासी छात्रा सविता कुमारी पुत्री स्वर्गीय लिंबा राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांतपुर के कक्षा बारहवीं की थी बोर्ड छात्रा।
शुक्रवार रात्रि को देवनारायण बालिका छात्रावास सांतपुर की छात्रा सविता कुमारी पुत्री स्वर्गीय लिंबा राम निवासी ढेकलिया फली निचला गढ़ ने देवनारायण बालिका छात्रावास सांतपुर छात्रावास से 200 300 मीटर की दूरी पर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सांतपुर के परीसर में पेड़ पर जाकर फंदा ले लिया।
जानकारी अनुसार छात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांतपुर के कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की विद्यार्थी थी।

– रात्रि को ही किसी के देख लेने पर जल्दी उतार कर ले गए मोर्चरी:- रात्रि को फंदे पर पर देख लेने पर जल्दी उतार कर अस्पताल और उसके बाद अभी शव मोर्चरी में है पड़ा।
– कुछ वर्षों पूर्व छात्रा के पिता स्वर्गीय लिंबा राम ने भी लिया था फांसी का फंदा:-
मिली जानकारी अनुसार छात्रा विधवा मां की बेटी थी, और सांतपुर के देवनारायण आवासीय बालिका छात्रावास में रहकर अध्ययन करती थी, वर्षों पूर्व इसके पिता ने भी फांसी पर झूल कर की लीला समाप्त की थी।
– सांतपुर क्षेत्र में आवासीय विद्यालयों की संख्या अधिक है, इस छात्रावास से बालिका रात्रि में छात्रावास छोड़कर प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में पेड़ पर जाकर फंदा लेना छात्रावास के प्रबंधन की लापरवाही पर इशारा कर रही है ।
