संभागीय आयुक्त ने ली आबू पर्यावरण समिति की बैठक ।
सिरोही(हरीश दवे) ,
जोधपुर संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द्र मीणा की अध्यक्षता में आबूपर्वत पर्यावरण समिति की बैठक गुरूवार को सिरोही कलैक्ट्रेट में आयोजित हुई। नगरपालिका, आबूपर्वत टोल नाके से प्राप्त राजस्व आय का बकाया हिस्सा राशि आबूपर्वत पर्यावरण समिति को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। जोधपुर संभागीय आयुक्त ने वर्ष 2021-22 के खर्चे की समीक्षा कर इस वर्ष के शेष विकास कार्यो को पुनः सत्यापित कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। आबू पर्यावरण समिति के अन्तर्गत सन् 2023-24 कार्यो व योजनाओं पर चर्चा की। आबूपर्वत क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने को मुख्य उद्देश्य बताते हुए इसके संबंध में जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाकर कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। आबूपर्वत पर वनस्पतियों को लैंटाना खरपतवार से हो रहें नुकसान से बचाने के लिए सामाजिक सहभागिता को एक अभियान के रूप में लेकर कार्य योजना तैयार कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त ने आबूपर्वत में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, उपखंड अधिकारी राहुल जैन, सिरोही व आबूपर्वत उपवन सरंक्षक, नगरपालिका व पर्यटक समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।