जिला स्तरीय जन सुनवाई में 35 प्रकरणों हुए प्राप्त , दिए निस्तारण के निर्देश ।
सिरोही(हरीश दवे) ,
जोधपुर संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द्र मीणा, जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल , जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी. सुभगंला ने गुरूवार को सिरोही कलैक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वी.सी हाॅल में आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई में परिवादियों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस जन सुनवाई के दौरान संभागीय आयुक्त के सक्षम करीब 35 प्रकरण प्राप्त हुए, परिवादी से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए एक निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में वीसी के माध्यम से जुडी जिले की समस्त उपखंड के समक्ष उपस्थित परिवादियों से भी उनकी समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई में ग्राम स्तर के दर्ज प्रकरणों में अधिकारी गंभीरता से लेेेते हुए परिवादों के प्रकरणों का निस्तारण करें। बैठक में अति. जिला कलक्टर कालूराम खौड समेत जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं परिवादी मौजूद रहें।
