सिरोही जिले के भूमि रूपांतरण शुल्क व अन्य शुल्क के करोड़ो रूपये दबाकर बैठी राजस्थान की कांग्रेस सरकार:- लुम्बाराम चौधरी ।
सिरोही(हरीश दवे),
(2.) दूसरी तरफ पैसा एक्ट के तहत जो सिरोही जिले के ग्राम पंचायत TFC में है उनको वन विभाग एवं खनिज विभाग की आय के 50% निजी ग्राम पंचायतों को देने का प्रावधान है मगर सरकार द्वारा दोनों विभागों की पंचायतों के अपने हिस्से के ग्राम पंचायतों को भुगतान नहीं किया जा रहा है उपरोक्त प्रस्ताव हेतु बैठक आयोजित हुई लेकिन अधिकारीयों को जानकारी नहीं होने के कारण बैठकों में कोई निर्णय नहीं हो सका इसलिए उपरोक्त जिले की ग्राम पंचायतों के निजी आय के पैसे ग्राम पंचायतों को पहुचाकर सम्पूर्ण हिसाब वित्त व करार कमेटी को पेश करने का प्रस्ताव पारित किया गया था |हमारी मांग है की एक महीने के भीतर पंचायतों के निजी आय के पेसे सिरोही जिले की ग्राम पंचायतों को तुरंत खतों में भेजावे जिससे ग्राम पंचायतों में छोटे – बड़े काम सरपंच अपनी निजी आय से खुद करवा सके अगर एक महीने के अन्दर सिरोही जिले की पंचायतों के खाते में पेसे नहीं भेज गए तो सरपंचो के साथ खड़े होकर धरना पर्दशन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग व राजस्थान सरकार की रहेगी साथ में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह व नैन सिंह राजपुरोहित सरपंच संघ अध्यक्ष पंचायत समिति सिरोही उपस्तिथ रहे |
