चूल्हे की चिंगारी से आवासीय आशियाना आग की लपटों मे धूं-धूं जलकर राख ।
आबूरोड,( सिरोही) ,
गुरुवार को देलदर तहसील के उपला टांकिया गांव की थलाफली मे एक आवासीय आशियाना आग की लपटों में जलकर राख हो गया।
जायदरा ग्राम पंचायत के उपला टांकिया की थलाफली निवासी सामीराराम पुत्र सूराराम अपने घर के बाहर परिजनों समेत कृषि कार्य कर रहा था गुरुवार को दोपहर चली तेज हवा से चूल्हे की चिंगारी उड़कर लकड़ी निर्मित आवासीय आशियाने में जा गिरी और आग की लपटों का विकराल रूप धारण कर ऊपर की कैलू पोष लकड़ियों को संपर्क में ले लिया ।आग की लपटों के विकराल रूप से पूरा घर धूं-धूं कर जल उठा, घर में रखे बिस्तर, खाद्यान्न, नकदी, रसोई की सामग्री व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।
– आग की लपटों के बीच प्रभावित कैलूो को बचाने में जुटा रहा :- आग के लकड़ियों को संपर्क में लेने के बाद घर की आवास की लकड़ियां जलती रही इस बीच घर का प्रभावित आग जलते जलते गिर रहे कैलूओ को नीचे गिर कर चूर-चूर हो रहे मंजर को देख, रह नहीं सका ,और ऊपर चढ़कर सुरक्षित बचाने के लिए दीवार की तरफ रखने में आग की लपटों और धूंए के बीच बचाव में जुटा रहा!
फोटो:– उपला टांकिया की थलाफली में चूल्हे की चिंगारी से आग की लपटों में खाक आवासीय आशियाना।
