माली समाज रोई परगना स्नेह मिलन समारोह आयोजित,सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी ।
पिंडवाड़ा/सिरोही ,
पिण्डवाड़ा । कस्बें के निकट अजारी स्थित मारकुंडेश्वर धाम मंदिर धर्मशाला में माली समाज सेवा संस्थान रोई परगना की बैठक रविवार सुबह 10 बजे आयोजित हुई। बैठक में माली समाज रोई परगना के कुल 12 गांवों के लोगों की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सर्व प्रथम माली समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष लक्ष्मण लाल माली द्वारा समाज बंधुओं को गुलाल से तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर बैठक प्रारम्भ की गई।बैठक में पूर्व गठित कार्यकारिणी को एक बार फिर से सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर गठित किया गया तथा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सभी ने निर्विरोध कार्यकरणी का गठन करने पर सहमती प्रदान की । बैठक में विचार विमर्श कर सभी समाज बंधुओं द्वारा लक्ष्मण लाल माली को सर्वसम्मति से दो वर्ष के लिए निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया।वहीं उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार आदर्श, सचिव पद पर जितेंद्र कुमार कोजरा, कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार पिण्डवाड़ा, सहकोषाध्यक्ष के रुप में विजयराज अजारी को नियुक्त किया गया। महामंत्री के रूप में गवरी शंकर विरवाड़ा,संगठन मंत्री के रूप में नरेंद्र कुमार सिरोही रोड व प्रवीण कुमार गोलियां व सलाहकार मंत्री के रूप में अमृत लाल आदर्श,छोगाराम झाड़ोली,बाबूलाल आदर्श,भरत कुमार विरवाड़ा, भंवर लाल नांदिया व वही समाज संरक्षक के रूप में चुन्नीलाल पिण्डवाड़ा, धर्माराम पिण्डवाड़ा, मगनलाल नया सानवाड़ा, मोहनलाल कोटड़ा,राजाराम झाड़ोली को जिम्मेदारी सौंपी गयी।अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का सदस्यों द्वारा साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक में माली समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा गत वर्ष का हिसाब व आयोजन खर्च समाज बंधुओं समक्ष रखा गया। व बैठक में माली समाज सेवा संस्थान द्वारा धर्मशाला निर्माण व समाज मे शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।वही माली समाज के किशन माली नया सानवाड़ा जो कई वर्षों से संवाददाता के रूप में पिण्डवाड़ा उपखंड क्षेत्र में कार्य कर रहे है उन्हें माली समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष लक्ष्मण लाल माली व समस्त पदाधिकारियों द्वारा माली समाज सेवा संस्थान रोई परगना का मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई व साथ ही उप मीडिया प्रभारी के रूप में दिलिप कुमार जनापुर को मनोनीत किया गया।वही अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारियों ने पद की शपथ लेते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक कार्य को बड़ी जिम्मेदारी से करूंगा। अध्यक्ष लक्ष्मणराम माली ने सभी का आभार प्रकट किया। बैठक समाप्ति पर स्नेह भोजन का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर झाड़ोली,विरवाड़ा, नांदिया, पिण्डवाड़ा, अजारी,कोजरा,आदर्श,नया सानवाड़ा ,गोलियां, सिरोही रोड ,जनापुर सहित कई गांवों के माली समाज के लोग मौजूद थे।
