होली मिलन के साथ साथ नशा एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा शिक्षा को लेकर करजिया गांव में गरासिया समाज की बैठक संपन्न ।

रेवदर,( सिरोही) ,

गरासिया समाज विकास सेवा समिति ब्लॉक रेवदर के कार्यक्रम अनुसार रविवार को करजिया गांव में होली मिलन के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा अधिकाधिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गरासिया समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पूराराम गरासिया ने गांव के महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों को अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा के हथियार को पहला पायदान मानकर पढ़ने लिखने पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

गरासिया समाज जिला उपाध्यक्ष नरसाराम ने करजिया गांव में नशे के बाद घटने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए ग्राम वासियों को उस पर ध्यान देकर अपने आप परिवार एवं गांव को बचाने की सख्त जरूरत पर पहल करने पर जोर दिया। गरासिया समाज के जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता भावा राम ने केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राप्त कर अपना जीवन स्तर उठाने की आर्थिक जरूरत पर भी अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। समाज के पुलिस महकमे के अधिकारी सका राम गरासिया ने गांव के विद्यार्थियों को सरकारी सेवा की तैयारियों पर एवं शारीरिक दक्षता हासिल करने के लिए अनिवार्य बारीकियों से रूबरू करवाया। गरासिया समाज के वरिष्ठ मुख्य वक्ता एवं पंचायत समिति सदस्य रामलाल रणोरा ने समाज में धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बहकावे से बचकर सनातन संस्कृति की महानता पर अपने विचार रखें।

कार्यक्रम के रेवदर ब्लॉक संयोजक गला राम गरासिया ने गांव करजिया में ग्राम स्तरीय कमेटी गठन करने के साथ संपूर्ण समारोह का मंच संचालन किया तथा रेवदर ब्लॉक के कार्यक्रमों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आगामी रणनीति तय करने पर रूपरेखा बनाई और रेवदर के अनुसूचित जनजाति के गांवों को टीएसपी में शामिल किए जाने की मंशा पर अपने विचार रखे। करजिया गांव की बैठक के संयोजक पप्पू राम गरासिया ने बैठक आयोजन किए जाने पर सभी समाज जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

फोटो:– दत्तानी के समीप करजिया गांव में गरासिया समाज रेवदर ब्लॉक की बैठक में उपस्थित समूह जन।

– बैठक को संबोधित करते समाज के जनप्रतिनिधि।

Share.
Leave A Reply