शिवगंज को मिला नया आधुनिक दमकल वाहन

नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने पूजा अर्चना कर दमकल का किया विधिवत लोकार्पण ।

शिवगंज(हरीश दवे),

आग लगने की घटनाओं के दौरान त्वरित मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और जन धन हानि रोकने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से करीब 28 लाख रूपए लागत का एक नया आधुनिक वाहन खरीदा है। इस दमकल का रविवार की शाम को मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने विधिवत पूजा अर्चना कर दमकल को झंडी दिखा लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने की। इस अवसर पर विधायक लोढ़ा ने कहा कि पालिका प्रशासन नागरिक सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतना चाहती। नगर पालिका में वर्तमान में जो दमकल कार्य कर रही है वह काफी पुरानी हो गई थी। ऐसे में कहीं पर आगजनी की घटना होने पर कई बार समय पर दमकल की सहायता समय पर नहीं मिल पाती थी। ऐसे में नई दमकल खरीदने का निर्णय लिया गया। विधायक ने कहा कि इस दमकल की जल भराव क्षमता करीब 4 हजार 500 लीटर है तथा आधुनिक वाहन होने की वजह से आग लगने की स्थिति में उस पर तत्काल ही काबू पाने में सक्षम साबित होगी। पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने कहा कि नगर पालिका में नई दमकल के साथ पुरानी दमकल भी कार्य करेगी। ऐसे में अब पालिका के पास दो दमकल वाहन उपलब्ध हो गए है।इससे पूर्व विधायक लोढ़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड़ दमकल वाहन को झंडी दिखाकर इसे रवानगी दी। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी कुमावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन माली, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश मीना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा सिलावट, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चित्तारा, पार्षद कस्तुर घांची, राजेन्द्रसिंह, मालमसिंह, चंपालाल सोनी, सहवृत सदस्य राजेन्द्र कुमार, महेन्द्र राठौड, पूर्व पार्षद नारायण सोनी, कमलकिशोर चित्तारा, तेजाराम,इत्यादि मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply