खेल अवश्य खेले, राजस्थान सरकार ने 400 से अधिक खिलाडियों को दी सरकारी नौकरी- संयम लोढा

विधायक संयम लोढा ने पालड़ी आर में द्वितीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का उद्घाटन किया ।

सिरोही(हरीश दवे),

विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमारे बच्चे कोई न कोई खेल अवश्य खेले। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेल खेलने वाली प्रतिभाओं को आगे लाने में कोई कमी नही छोड़ रहे है। राजस्थान में खेलो के लिहाज से राजस्थान में स्वर्णिम काल चल रहा है। पहले जिस खिलाडी की टी.शर्ट के पीछे भारत लिखा हुआ होता उसे ही सरकारी नौकरी मिलती थी अब जिस खिलाडी के टी शर्ट के पीछे राजस्थान लिखा हुआ है उसे भी सरकारी नौकरी मिलेगी। राजस्थान सरकार ने 400 से अधिक खिलाडियों कोसरकारी नौकरी मिली है। विधायक लोढा पालड़ी आर, सिरोही में द्वितीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि अभी ग्रामीण ओलंपिक खेल में 71 हजार से अधिक लोगो ने भाग लिया। आज भी हमारे 52 प्रतिशत बच्चे को खेल नही खेलते और परिजन बच्चो की तरफ कोई ध्यान नही देते है। अब अगर बच्चा रोता है तो परिजन सबसे पहले उसके हाथ में मोबाईल दे देते है। ऐसा नही करना चाहिए, हमे बच्चो को खेल के प्रति जागरूक करना चाहिए। लोढा ने कहां कि मैं जिस भी विद्यालय में जाता हूं वहां केअध्यापकों को सबसे पहले बच्चो को खेल खिलाने की बात करता हूं। माता पिता को बच्चे पर ध्यान देना चाहिए।लोढा ने कहा कि अपने बच्चो को खेल खेलना सिखाये, खेल खेलने वाले बच्चे का आत्म विश्वास मजबूत होता है। खेल खेलने वाला बच्चा कभी सुसाइड नही करता क्योकि वह अपने जीवन में जीत-हार से लडना जानता है।विधायक संयम लोढा ने कहां कि सिरोही में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें सभी खेल खेले जायेगे।विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्य में कोई कमी नही रखी है।इस अवसर पर एनएसयूआई सिरोही के जिला अध्यक्ष रितिक मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि राजू माकरोडा, नारादारा सरपंच वेलाराम मेघवाल, खाम्बल के पूर्व सरपंच डूंगाराम मेघवाल, प्रकाश प्रजापत, चुन्नीलाल मेघवाल, देशाराम मेघवाल सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

*21 टीम ले रही है भाग-*

पालड़ी आर, सिरोही में द्वितीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में 21 टीमें भाग के रही है। क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत पहला मैच पालड़ी आर व गोयली के बीच खेला गया जिसमे पालड़ी आर विजयी रही।

Share.
Leave A Reply