मेहसाणा जिले के भाजपा अध्यक्ष के रूप में गिरीश राजगोर की नियुक्ति ।
राजस्थान के सांचौर के रहने वाले हैं पुरोहित।
जालोर जिले के सांचौर के आमली गॉव के रहनेवाले गिरिश राजगुरू पुरोहित को भारतीय जनता पार्टी गुजरात द्वारा मेहसाणा जिला भाजपा अध्यक्ष के दो दिन पहले इस्तीफा देने बाद मेहसाणा जिले ने पहली बार गेर पाटीदार समाज गिरिश राजगोर को भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त कर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को झटका दिया है। मेहसाणा जिले में अब बीजेपी ने संगठित ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरीश राजगुरू पिछले कई वर्षों से राजनीति से जुड़े हुए थे। जिसकी बदौलत पार्टी ने उनकी काबिलियत को देखते हुए एक अनुभवी चेहरे के रूप में राजगोर की नियुक्ति की। सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी उनके आत्मीयता मिलन के फोटो हैं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका कद कितना ऊंचा हैं। राजगोर पूर्व में मेहसाणा नगरपालिका के अध्यक्ष भी रह चुके है।उनके पिताजी रायचन्द भाई भी मेहसाणा नगरपालिका के पार्षद रह चुके है। जब पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी की 2 सीटें आई थी जिसमें एक पटेल जीते थे उसमे एक इनके पिताजी की अहम भूमिका थी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई बार प्रभारी का भी चार्ज दिया गया हैं। पार्टी के प्रति इनके समर्पित भाव को देखते हुए इन्हें मेहसाणा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। राजगोर जिला अध्यक्ष बनने के बाद उमिया माता मंदिर उंझा दर्शन किए,जहा पूर्व विधायक समेत कई लोगों ने माल्यार्पण व दुप्पटा भेट कर स्वागत किया। गिरिश राजगोर के अध्यक्ष बनने के बाद राजपुरोहित समाज समेत 36 कौम में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने राजगोर के निवास स्थान पर जाकर मुँह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया,एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
